Sat. Jan 18th, 2025
Goldy Brar DeathGoldy Brar Death

Goldy Brar Death: गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की मारे जाने की खबर आ रही है। वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और वहां अपराध की दुनिया में कदम रखा था। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार 30 अप्रैल की शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां से भून दिया गया। बताया जा रहा है कि गोल्डी अपने साथी के साथ एक घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाई और फरार हो गए। इस फायरिंग में गोल्डी बरार और उसका साथी घायल हुए थे

गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। जन्म 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था। 11 अक्तूबर 2020 की रात चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा।

गुरलाल की हत्या के बाद वह क्राइम की दुनिया में कूद पड़ा। कनाडा से ही गोल्डी ने हत्याओं की साजिश रचनी शुरू की और कई वारदातों को अपने गुर्गों से अंजाम दिलवाया था। 18 फरवरी 2021 को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने की खातिर ही यूथ कांग्रेस नेता को मरवाया था।

गोल्डी बराड़ का नाम मुख्य रूप से उस समय आया जब 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से ये खबर कितनी पक्की है इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जैसे जैसे हमलोगों को खबर मिलते रहेगी हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

ये भी पढ़े:-Bermuda Triangle: क्या है बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *